माली सैनी कर्मचारी कल्याण संस्थान, जोधपुर

इस संस्थान की स्थापना सन् 1983 में सर्वश्री नाथूलाल सांखला, श्री महेन्द्र कुमार चौहान , श्री राजेन्द्रसिंह चौहान , श्री प्रतापसिंह गहलोत, श्री मोहनसिंह परिहार आदि को टेलीफोन विभाग व बैंक के कर्मचारियों ने अपने हितों की रक्षा के लिए स्थापित की थी। कुछ वर्षो बाद इस संस्था का विस्तार करते हुए जोधपुर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकार (राज्य व केन्द्रीय) विभागों के कर्मचारियों को भी इस सस्थान में सम्मिलित कर लिया गया। यह संस्था पूर्णतया गैर-राजनैतिक है। इसकी बैठक वर्ष में एक बार सामूहिक भोज के साथ होती है। इस संस्था के चुनाव हर दो वर्ष बाद होते हैं। संस्था के पंजीयन क्रमांक 80/जो/95-96 हैं।

इस संस्थान की प्रेरणा से विभिन्न जिलों में भी ऐसे संस्थान बनाये जा रहे है जयपुर, बीकानेर, नागौर, सोजत, पाली आदि जिलों में संस्थान बनाये गये हैं। निकट भविष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में एक राजस्थान माली-सैनी कर्मचारी कल्याण संस्थान स्थापित करने प्रयास किये जा रहे है।

मनीष गहलोत

मनीष गहलोत

मुख्य सम्पादक, माली सैनी संदेश पत्रिका