शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री नरेन्द्र कच्छवाह (सी.ए.) बने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष

शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री नरेन्द्र कच्छवाह (सी.ए.) बने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष

शहर भाजपा की अंगूठी में जड़ा हिरा शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री नरेन्द्र कच्छवाह (सी.ए.) बने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष,
छोटे से छोटे कार्यकर्ता में दोड़ी खुशी की लहर।

किसी कार्यकर्ता को इससे बड़ा सम्मान क्या मिले। कुछ सालों पहले वह कार्यकर्ता अपनी ही सदस्यता पाने के लिए महज सौ रूपए की रसीद कटवाने के लिए शहर भाजपा जिलाध्यक्ष के चक्कर काट रहा हो और आज वहीं शहर भाजपा जिलाध्यक्ष बन जाए तो इससे भाजपा ने अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को यह संकेत दे दिया है कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही आगे चलकर शहर भाजपा की कमान संभाल सकते हैं। प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने शुक्रवार को जोधपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए नरेन्द्रसिंह कच्छवाह का मनोनयन कर दिया। पेशे से सीए नरेन्द्रसिंह कच्छवाह का वैचारिक रूप से जुड़ाव सन् 1977 से जनता पार्टी के समय से हो गया था। लेकिन उन्होंने 1990 में भाजपा की सदस्या ग्रहण की। उन्होंने 1996 से 2000 तक वार्ड 53 के अध्यक्ष के पद पर, 2000 से 2006 तक सरदारपुरा मण्डल अध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन की ओर से आयोजित सभी रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों में नेतृत्व एवं सक्रियता से भाग लिया। पूर्व अध्यक्ष की नहीं पैनी नजर सीए नरेन्द्रसिंह कच्छवाह की नियुक्ति को लेकर प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने अपनी मंत्रणा के साथ जोधपुर को कार्यकर्ताओं की पसंद का पहला व्यक्ति तो जरूर दे दिया लेकिन सूत्रों की माने तो शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नारायण पंचारिया ने नरेन्द्रसिंह की भाजपा की सदस्यता के लिए भी खूब चक्कर कटवाए थे और अपनी फेहरिस्त में नहीं जोड़ पाए। अगर उनकी पारखी नजर होती तो पूर्व की टीम भी कुछ इतिहास जरूर रचती है। आखिर एक निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपने हौसलों को बुलंद रखा। भाजयुमो ने कहा, कार्यकर्ता हमारा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव में नरेन्द्रसिंह कच्छवाह को कार्यकर्ताओं का सबसे चहेता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ही उन्होंने कहा कि ये छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान है जिसे भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं ने हमें दिलाया है। सेवा को मिला मान सम्मान भाजपा जिलाध्यक्ष बनने वाले नरेन्द्रसिंह समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। वे चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर समाज में फैल रही कुरीतियों के कट्टर विरोधी रहे हो।

जीवन परिचय

नामनरेन्द्र सिंह कच्छवाहा
पिता का नामस्व. श्री हरिसिंहजी कच्छवाहा (मास्टर साहब)
जन्म तिथि14 सितम्बर, 1958
स्थाई पता ‘हरिकेत’, महामन्दिर रेल्वे स्टेशन के पीछे, जोधपुर। फोन नं. 0291-2546297, 94141-29297
शैक्षणिक योग्यताबी. कॉम . एल. एल. बी. चार्टर्ड एकान्टेन्ट
व्यवसाय एवं पताजैन एण्ड कच्छवाहा (चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ) पोरवाल सदन, हाईकोर्ट रोड़ जोधपुर।
फोन नं.0291-2547170/ 0291-2548231

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव एवं सक्रियता :

  • वैचारिक रूप से जुड़ाव सन् 1977 से (जनता पार्टी के समय से)
  • सदस्य दिनांक 26.06.1990 से जिलाध्यक्ष भा.ज. पा. जोधपुर शहर सक्रिय सदस्य
  • पूर्व वार्ड अध्यक्ष, वार्ड सं. 53 वर्ष 1996-2000
  • मण्डल अध्यक्ष सरदारपुरा मण्डल (अविभाजित 23 वार्ड) वर्ष 200 से 2006 तक संगठन की ओर से आयोजित सभी रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों में नेतृत्व एवं सक्रियता से भाग लिया।
  • 15 अगस्त 2007 को लालसागर जोधपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन तथा गौशाला मैदान में आयोजित संभाग के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की बैठाकर भोजन व्यवस्था ।

चुनाव में भागीदारी :

  • वर्ष 1977 से लगातार सभी चुनावों नगर निगम, विधानसभ तथा लोकसभा में सक्रियता से भाग लिया।
  • चुनाव अभिकर्ता से लेकर मुख्य चुनाव अभिकर्ता का दायित्व निभाया।
  • वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सरदारपुरा विधानसभा के प्रत्याक्षी श्री महेन्द्र झाबक के चुनाव का चुनाव प्रभारी एवं मुख्य चुनाव अभिकर्ता (Chief Election Agent) के दायित्व का निर्वाह किया गया।
  • जोधपुर शहर के बाहर भी चुनावों व उपचुनावों में संगठन की तरफ से दी गई जिम्मेवारी का निर्वाह ।
  • बाली उपचुनाव में सक्रियता से फालना में कार्य किया- पार्टी प्रत्याक्षी विजयी।
  • लूणी उपचुनाव में लूणी गांव में सक्रियता से भाग लिया पाटी प्रत्याक्षी विजयी
  • जिला परिषद के चुनाव में सालावास व नन्दवान में कार्य पार्टी प्रत्यक्ष विजयी।
  • प्रधान तथा उपप्रधान के चुनावों में ओसियां में कार्य पार्टी के प्रधान तथा उपप्रधान विजयी।

सामाजिक गतिविधियों एवं संस्थाओं से जुड़ाव :

  • सचिव : श्री सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय समिति महामन्दिर, जोधपुर
  • अध्यक्ष : माँ भारतीय विद्या मन्दिर (माध्यमिक विद्यालय) नयापुरा, मण्डोर, जोधपुर
  • अध्यक्ष : सैनिक क्षत्रिय शिखा प्रचारक संघ, जोधपुर
  • प्रधान : राजस्थान स्काउट एवं गाइड, महामन्दिर इकाई, जोधपुर
  • समन्वयक : गैर अनुदानित शिक्षण संस्थान, जोधपुर
  • सह-अध्यक्ष : भूमि एवं भवन कमेटी, चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट जोधपुर शाखा
  • कार्यकारिणी सदस्य : श्री किसान कन्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी बेरा, मण्डोर, जोधपुर
  • स्वयं सेवक : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 1977 से
  • सभापति : राष्ट्रीय निर्माण कार्यक्रम, लॉयन्स क्लब
  • शिक्षा प्रमुख : ज्योतिबा फुले सेना जोधपुर
  • पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष एवं अध्यक्ष : लॉयन्स क्लब, जोधपुर, मरुधरा
  • पूर्व अध्यक्ष : श्री सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय, महामन्दिर जोधपुर
  • पूर्व व्यवस्थापक : श्री सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय, महामन्दिर, जोधपुर
  • पूर्व कार्यकारिणी सदस्य : टेक्स बार ऐसोसिएशन, जोधपुर
  • पूर्व कार्यकारिणी सदस्य : वैदिक कन्या पाठशाला बागर जोधपुर
  • पूर्व कार्यकारिणी सदस्य : श्रीमती सावित्री फूले महाविद्यालय, जोधपुर
  • पूर्व कार्यकारिणी सदस्य : शिक्षक अभिभावक संघ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुरा, जोधपुर
मनीष गहलोत

मनीष गहलोत

मुख्य सम्पादक, माली सैनी संदेश पत्रिका