मानव हितैषी, ‘पद्म भूषण’ सम्मानित कुमारी सुरेन्द्रा सैनी

मानव हितैषी, ‘पद्म भूषण’ सम्मानित कुमारी सुरेन्द्रा सैनी

सुरेन्द्रा सैनी का जन्म विभाजन पूर्व पंजाब प्रांत में हुआ था। 1925 मेंआप भारत आ गयी। आपने कन्या महाविद्यालय लाहौर में मैट्रिक करने के उपरान्त उच्च शिक्षा के लिए गवर्नमेण्ट कॉलेज होशियार पुर से राजनीति में एम.ए. और पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया। शिक्षा प्राप्ति के बाद आपने यमुना नदी के शरणार्थी शिविरों में महिलाओं तथा बच्चों को शिक्षित करने का दायित्व संभाला और शीध्र ही राजधानी की सामाजिक कार्यकर्ता कर्मठ समासेविका के रूप मे उभर कर सामने आई।

1967 से 1977 तक आप मैट्रोपोलिटन काउन्सिल की सदस्य रही। 1962 से 1971 तक नई दिल्ली नगर निगम में वरिष्ठ उप प्रधान के पद को सुशोभित किया। जनकल्याण की प्रतिनिष्ठा के फलस्वरूप ही आपको दिल्ली सोशियल वैलफेयर एडवाइजरी बोर्ड की चैयरमेन चुना गया जिस पर आप आजीवन सुशोभित रही। 1955 में इन्टरनेशन फोरम ऑफ यूथ एक्सचैंज प्रोग्राम के अधीन आपके नेतृत्व में एक महिला डेलिकेशन ने अमेरिका का भ्रमण किया। इसके उपरान्त मंगोलिया में अफरो-एशियन वूमैनस कॉन्फ्रेंस में भारतीय डेलिगेशन के सदस्य के रूप में शामिल हुई। 1975 में आपने वाशिंगटन में वल्र्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ द डेफ की ओर से भारतीय डेलिगशेन सम्मिलित किया। भारत सरकार ने 1970 में आपको पद्म भूषण से सम्मानित किया।

आप भारतीय विद्या भवन तथा बाल भवन आदि अनेक संस्थाओं से जुड़ी रही। बायोग फिल्स इंस्टीट्यूशन ऑफ यू.एस.ए. नामक अमेरिकी संस्था ने आपको ‘वल्र्ड एवार्ड’ से सम्मानित किया। 1985 में आपको सोसायटी फॉरईक्वल अपोर्चुनिटी फॉर दी हैण्डिकैप्ड’ की एक अन्य सुप्रसिद्ध संस्था ने एन.डी. दीवान मेमोरियल एवार्ड से पुरस्कृत किया। 1993 में संस्थापित अन्य पिछड़ी जातियों के निर्धारण हेतु न्यायमूर्ति श्री जे.सी. जैन की अध्यक्षता में गठित आयोग की आप सदस्या रही। इस आयोग ने दिल्ली ओ.बी.सी. सूची में माली व इनकी अनेक प्रजातियों सागरवंशी माली, कुर्मी, कोहरी, काछी, शाक्य, मौर्य कुशवाहा इत्यादि को सम्मलित करने की सिफारिश की जिसे सरकार ने ज्यों का त्यों स्वीकार कर लिया। आप समाज सम्मेलनों में हमेशा भाग लेने के साथ अपना मार्गदर्शन देती रहती हैं।

मनीष गहलोत

मनीष गहलोत

मुख्य सम्पादक, माली सैनी संदेश पत्रिका