मनीषा देवी सैनी

मनीषा देवी सैनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित समारोह में मनीषा देवी सैनी को किया गया पुरस्कृत

अलवर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 5000 की राशि प्रदान कर ग्रामीण उद्यमी मनीषा देवी को सीएससी के स्त्री स्वाभिमान अभियान से जुड़कर अपने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान व्याप्त भ्रांतियों एवं इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया ।

माहवारी जैसे विषय पर फैली भ्रांतियां दूर कर महिलाओं युवतियों को कर रही जागरूक, ग्रामीण अंचल की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए पैडवूमेन बनी मनीषा देवी:

जहां एक तरफ हम आधुनिकरण की तरफ बढ़ते जा रहे हैं तकनीकों में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में आज भी अंधविश्वास और अशिक्षा के चलते कई भ्रांतियां फैली हैं ग्रामीण महिलाएं आज भी महावारी जैसे विषय पर बात करने से कतराती हैं ऐसे में बानसूर की उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की सचिव मनीषा देवी ने अपने समूह की महिलाओं को संगठित कर स्त्री स्वाभिमान अभियान शुरू कर महिलाओं को माहवारी जैसे विषय की गंभीरता को समझा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए मनीषा देवी पैडवूमैन बन चुकी है जो हर दिन महिलाओं के लिए एवं किशोरियों के लिए अंधविश्वास को दूर कर महावारी से जुड़ी भ्रांतियों को मिटा रही है कोविड-19 के दौरान मनीषा देवी एवं युवा जागृति महिला मंडल की बालिकाओं द्वारा बानसूर के गांव में 5000 महिलाओं युवतियों तक निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए हैं।

‘स्त्री स्वाभिमान अभियान से 50,000 से ज्यादा महिला युवतियां जुड़ी’ उत्कर्ष एवं सहायता समूह की सचिव मनीषा देवी के नेतृत्व में 25 फरवरी दो हजार अट्ठारह को बानसूर ब्लॉक में स्त्री स्वाभिमान अभियान का आगाज किया था इसमें महिलाओं को सीमित दायरे से बाहर आकर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरणा दी शुरू में महावारी जैसे विषय पर महिलाएं और किशोरिया बात करने से भी हिचकी चाहती थी लेकिन स्त्री स्वाभिमान अभियान से जुड़कर मनीषा देवी ने दृढ़ संकल्प से महिला अभियान से जुड़ी रही बानसूर ब्लॉक की 40 ग्राम पंचायतों की 50,000 से भी ज्यादा महिलाओं और किशोरियों अभियान से जुड़ी सभी अपने क्षेत्र में खुलकर सामाजिक कार्यों के साथ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांटने वीडियो प्रदर्शन पोस्टर प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान आदि से महावारी के दौरान भ्रांतियां दूर करने के साथ स्वच्छता की जानकारी दे रही है।

‘किशोरी के मासूम सवाल से मिली प्रेरणा’ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका ने काउंसलिंग के समय मनीषा को यह लाल दाग कैसे लगा? कहीं में मर तो नहीं जाऊंगी ? जैसे सवालों ने झकझोर दिया मनीषा ने बानसूर ब्लॉक की स्कूलों में जाकर बालिकाओं को महावारी, इस दौरान रखने वाली सावधानियों, सेनेटरी पैड के उपयोग की जानकारी दी इस पर जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र के युवा जागृति महिला मंडल एवं नारी शक्ति फेडरेशन के साथ मिलकर स्त्री स्वाभिमान अभियान शुरू किया गया

‘राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के लिए किया पुरस्कृत’ उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अभियान की प्रशंसा करते हुए अलवर शक्ति अभियान के दौरान बानसूर के ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बानसूर विधायक महोदय एवं 19 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री महोदय ने शासन सचिवालय जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया इसके अतिरिक्त 27 जनवरी 2018 को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण भारत में महिलाओं युवा लड़कियों के लिए चुप्पी तोड़ो स्यानी बनो कार्यक्रम एवं स्त्री स्वाभिमान, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए अनोखी पहल करने पर केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

समाज की युवा महिला द्वारा समाज में फैली भ्रातियों के प्रति बालिकाओं एवं ग्रामिण अंचल की महिलाओं को जाग्रत करने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की अनुठी मिसाल पेश कर सभी की प्रेरणा स्त्रोत बनी हैं हम मनीषा देवी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनको हार्दिक बधाई प्रेषित करते है। आप आज की युवा पीढ़ी के लिए रॉल मॉडल है आप पर समाज को गर्व है।

मनीष गहलोत

मनीष गहलोत

मुख्य सम्पादक, माली सैनी संदेश पत्रिका